H

भाजपा पर भड़के संजय राउत, बोले - 200 सीट जीतने की औकात नहीं, BJP कर रही नौटंकी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 30 January 2024 05:57 AM


संजय राउत ने कहा कि, जिस तरह से नीतीश कुमार ने ‘इंडिया’ गठबंधन को छोड़ा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। नीतीश का मतलब बिहार नहीं है।

bannerAds Img
बिहार में नीतीश कुमार के 'इंडिया' गठबंधन छोड़ने के बाद से सियासी घमासान जारी है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, ईडी की छापेमारी और नीतीश कुमार को तोड़ो जैसा काम करके बीजेपी नौटंकी कर रही है। राउत ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी की औकात 400 सीटें जीतने की क्या, 200 सीटें जीतने की भी नहीं है, इसलिए वह नौटंकी कर रही है। शिवसेना (UBT) नेता ने कहा कि, बीजेपी को अब भगवान राम भी नहीं बचा पाएंगे।

संजय का नीतीश पर निशाना

इस दौरान शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी से विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने आगे दावा किया कि, कांग्रेस कुमार को विपक्षी दलों के गठबंधन का संयोजक नियुक्त करने के पक्ष में थी।

नौटंकी क्यों चल रही ?

वहीं भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटें जीतने के दावे पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, 400 पार है तो यह नीतीश कुमार को तोड़ो, शिवसेना को तोड़ो, एनसीपी को तोड़ो, हेमंत सोरेन पर छापेमारी करो, केजरीवाल पर छापेमारी करो... ये नौटंकी क्यों चल रही है ? राउत ने आगे कहा कि, 400 सीटें क्या आप 200 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे। आप हारने जा रहे हो। आप 200 सीटें भी नहीं जीत पओगे। आपको भगवान राम भी नहीं बचा रहे हैं।

नीतीश का मतलब बिहार नहीं है

संजय राउत ने कहा कि, जिस तरह से नीतीश कुमार ने ‘इंडिया’ गठबंधन को छोड़ा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। नीतीश का मतलब बिहार नहीं है। शिवसेना (UBT) सांसद ने साथ ही सवाल किया कि, क्या राज्य के लोगों को यह पसंद आएगा कि, एक व्यक्ति एक ही कार्यकाल में कई बार (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ले। उन्होंने कहा, 'यह बिहार की पहचान खत्म करने की भाजपा की चाल है।