H

CM डॉ मोहन यादव आज झारखंड और पंजाब के चुनावी दौरे पर

By: Richa Gupta | Created At: 29 May 2024 03:49 AM


सातवें और अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज धुंआधार चुनावी दौरे हैं। सीएम आज झारखंड और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे।

bannerAds Img
सातवें और अंतिम चरण के मतदान के मद्देनजर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज धुंआधार चुनावी दौरे हैं। सीएम आज झारखंड और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। सीएम झारखंड की राजमहल और दुमका में जनसभा करेंगे वहीं पंजाब की जालंधर लोकसभा में जनसभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

मिनट टू मिनट कार्यकम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 8.35 बजे सागर जिले के बरोदिया नौनागिर पहुंचेंगे। यहां से जबलपुर होते हुए झारखंड रवाना होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 11.55 बजे झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के कृषि मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.20 बजे दुमका लोकसभा क्षेत्र के केराबानी में जनजातीय हाईस्कूल चोरकेट्टा में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 5 बजे देवघर से जालंधर (पंजाब) पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जालंधर के होटल रेडिसन में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिसके पश्चात रात्रि 8 बजे जालंधर लोकसभा की जालंधर नार्थ विधानसभा के किला मोहल्ला में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।