H

दिग्विजय सिंह ने कसा BJP नेता पर तंज, बोले - कांग्रेस ने सिंधिया को क्या नहीं दिया लेकिन उन्होंने...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 November 2023 05:16 PM


दिग्विजय सिंह ने कहा- शिवराज सिंह के मंत्री 100 रुपये बजट में से 40 रुपये कमीशन खा रहे हैं। सरपंच मुश्किलों से जीतकर आते हैं

banner
दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तंज कसते हुए कहा कि, मुझे उम्मीद नहीं थी कि सिंधिया परिवार का ऐसा राजा कांग्रेस को इस प्रकार धोखा देगा। कांग्रेस ने उन्हें क्या नहीं दिया? सबसे पहले उन्होंने बड़े महाराजा माधव राव सिंधिया को गुना से सांसद बनाया। पूर्व सीएम ने आगे कहा कि, यहां से फिर इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने उन्हें ( सिंधिया ) मंत्री बनाया, सम्मान दिया। तब ऐसा क्या कारण है कि वे कांग्रेस छोड़कर चले गए?

शिवराज सिंह के मंत्री 100 रुपये बजट में से 40 रुपये कमीशन खा रहे हैं

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी निशाने पर लिया तथा आरोप लगाया कि, शिवराज सिंह के मंत्री 100 रुपये बजट में से 40 रुपये कमीशन खा रहे हैं। सरपंच मुश्किलों से जीतकर आते हैं तथा उन्हें काम पाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश पर कांग्रेस की सरकार में महेंद्र सिंह सिसोदिया को मंत्री बनाया गया था, मगर वही मंत्री ने पता नहीं क्या लेकर सरकार को ही गिरवा दी।

भाजपा युवाओं के भविष्य को चौपट कर रही है

कांग्रेस नेता सिंह ने अपने बयान में आगे कहा कि, भाजपा युवाओं के भविष्य को चौपट कर रही है। जिनको नौकरी मिल रही है, उसमें सही प्रक्रिया का पालन नहीं किया जा रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा एवं कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी परीक्षा है। उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के पश्चात् यह पहला विधानसभा चुनाव है।