मध्य प्रदेश में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ कोई भी पार्टी चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर पाएगी। आज शाम छह बजे से पहले कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।
मध्य प्रदेश में आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ कोई भी पार्टी चुनाव के लिए प्रचार नहीं कर पाएगी। आज शाम छह बजे से पहले कांग्रेस और बीजेपी समेत सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। बता दें कि कल मध्य प्रदेश में पीएम मोदी ने कई जगहों पर चुनाव प्रचार किया था। इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज विधानसभा सोहागपुर, पिपरिया, घोड़ाडोंगरी, खातेगांव, आष्टा, इछावर, भोजपुर, कुरवाई, भोपाल उत्तर, नरेला और हुजुर में करेंगे चुनावी जनसभा।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 12 जनसभाओं को करेंगे संबोधित। 9 बजे - जनसभा, घाई (वि.स. सोहागपुर) जिला नर्मदापुरम। 9:45 बजे - जनसभा, पिपरिया (वि.स. पिपरिया) जिला नर्मदापुरम। 10:45 बजे - जनसभा, बीजादेही (वि.स. घोड़ाडोंगरी) जिला बैतूल। 11:45 बजे - जनसभा, खातेगांव (वि.स. खातेगांव) जिला देवास। 12:20 बजे - जनसभा, आष्टा (वि.स आष्टा) जिला सीहोर। 1:10 बजे - जनसभा, बिलकिसगंज (वि.स. इछावर) जिला सीहोर। 2 बजे - जनसभा, औबेदुल्लागंज (वि.स. भोजपुर ) जिला रायसेन। 3 बजे - जनसभा, पठारी (वि.स. कुरवाई ) जिला विदिशा। 4 बजे - जनसभा, ईदगाह हिल्स बाजपेयी नगर मल्टी, भोपाल (वि.स. भोपाल उत्तर) जिला भोपाल। 4:50 बजे - जनसभा दशहरा मैदान, अशोका गार्डन (वि.स. नरेला) जिला भोपाल। 5:30 बजे - जनसभा, बंजारा दशहरा मैदान, कोलार रोड (वि.स. हुजुर, वि. स. दक्षिण पश्चिम संयुक्त सभा) जिला भोपाल।