H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

किसान बैंक खातों को करवा लें आधार से लिंक, नहीं तो सम्मान निधि से रह जाएंगे वंचित

By: Ramakant Shukla | Created At: 17 September 2023 01:05 PM

किसान समय पर अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवा लें नहीं तो वह केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे । यह अपील भोपाल जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र किसानों से की है। वहीं प्रशासन ऐसे किसानों से सम्मान निधि की राशि वसूल करेगा, जो आयकरदाता हैं। जिले में 1000 किसानों ने अब तक ई-केवायसी नहीं करवाई है जबकि 3100 से अधिक किसानों ने अपने बैंक खाते आधार से लिंक नहीं कराए हैं। इधर जिले में 400 से अधिक किसान ऐसे है, जो आयकरदाता होने के बाद भी किसान सम्मान निधि की राशि ले रहे थे। उनसे अब राशि की वसूली की जाएगी।

banner

आयकरदाता किसानों से प्रशासन वापस लगा सम्मान निधि की राशि

भोपाल जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे हितग्राही जिन्होंने अपने लैंड लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी इनेवल, ई-केवाइसी एवं आधार से बैंक खाता लिंक नहीं कराए हैं । ऐसे किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए दस्तावेज लिंक कराने की अपील की है। कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल जिले के सभी किसानों से अपील की है कि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं में ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को अपना ई-केवायसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। भूअभिलेख अधीक्षक दुर्गा पटले ने बताया कि योजना का लाभ किसानों को तब ही मिले सकेगा, जब वह अपना ई-केवाइसी और आधार नंबर बैंक खाता से लिंक करा लेंगे। ऐसा न होने की दशा में दोनों योजनाओं की किश्तों का भुगतान किसानों को नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएम-किसान मोबाइल एप पर 'फेस आथेंटिकेशन फीचर' का उपयोग कर किसान अपना ई-केवायसी कर सकते है। इसके साथ ही अन्य किसानों को भी उनके घर पर ई-केवायसी करने में मदद कर सकते हैं।