H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Rajasthan News: पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल के बीच सीएम गहलोत का बड़ा बयान- 'हमारा वित्तीय प्रबंधन...'

By: payal trivedi | Created At: 14 September 2023 12:46 PM


प्रदेश में बुधवार को शुरू हुई पेट्रोल पंप संचालकों (Rajasthan News) की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई की जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया है। प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल पर, मुख्यमंत्री बोले कि हमारा वित्तीय प्रबंधन कहता है कि कीमतें स्थिर रखी जाएं।

banner
Jaipur: प्रदेश में बुधवार को शुरू हुई पेट्रोल पंप संचालकों (Rajasthan News) की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई की जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताया है। प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर हड़ताल पर, मुख्यमंत्री बोले कि हमारा वित्तीय प्रबंधन कहता है कि कीमतें स्थिर रखी जाएं।

गहलोत सरकार ने केंद्र को बताया इसका जिम्मेदार

केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी घटाए ताकि (Rajasthan News) दाम कम हो सकें। बुधवार को कोटा दौरे पर आए गहलोत ने मीडिया से बातचीत में हड़ताल के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर अप्रत्याशित टैक्स देशभर में अत्यंत गंभीर विषय है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में राज्य सरकारों का हिस्सा खत्म कर स्पेशल एक्साइज ड्यूटी, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी और सेस जैसे तीन नए टैक्स लगाने का कार्य किया है, जिसमें राज्यों की हिस्सेदारी शून्य है। ऐसी स्थिति में राज्यों को भारी राजस्व घाटा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने पेट्रोल पंप संचालकों से अनावश्यक हड़ताल से बचने को कहा है।

राजस्थान के पेट्रोल-डीजल के दाम की तुलना हरियाणा और पंजाब से की

गहलोत ने कहा कि केंद्र और बीजेपी के लोग राजस्थान (Rajasthan News) के पेट्रोल- डीजल की कीमत की तुलना हरियाणा और पंजाब से करते हैं जबकि हम हमारी तुलना मध्य प्रदेश से करते हैं, मध्य प्रदेश राजस्थान से लगा हुआ राज्य है। वहां पर राजस्थान से भी ज्यादा पेट्रोल- डीजल के दाम है, बीजेपी की सरकार है। कोटा, चम्बल रिवर फ्रंट के बाद दूसरे दिन बुधवार को शिक्षा नगरी को ऑक्सीजोन (सिटी पार्क) की सौगात मिली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऑक्सीजोन के शिलापट्ट का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूडीएच मंत्री शाति धारीवाल ने की। लोकार्पण के बाद सीएम ने ट्वीट कर कहा कि सिटी पार्क अद्भुत 'आनंद का उपवन है

सभी को 500 में गैस सिलेंडर दे मोदी सरकार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि केंद्र ने सिलेंडर में 200 रुपए कम किए हैं, जब हम 500 रु. में सिलेंडर दे सकते हैं तो फिर केंद्र को क्या दिक्कत है। केंद्र सरकार को भी पूरे देश के लिए 500 रुपए में सिलेंडर देना चाहिए।

सरकार ने नहीं उठाया कदम तो अनिश्चितकाल के लिए बंद करेंगे पंप

वैट की दरें कम करने की मांग को लेकर राजस्थान (Rajasthan News) पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार से राज्य में संचालित 6900 पेट्रोल पंप पर दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। पहले दिन सुबह 10 बजे से पहले और शाम 6 बजे बाद पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी रहीं। एसोसिएशन ने कहा, हड़ताल के दूसरे दिन गुरुवार शाम तक सरकार ने वैट को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तो शुक्रवार से सभी पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद हो जाएंगे।