H

विकसित भारत की झलक अंतरिम बजट में है- वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा

By: Richa Gupta | Created At: 01 February 2024 07:21 AM


मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा यह विकसित भारत का बजट है। विकसित भारत की झलक अंतरिम बजट में है।

bannerAds Img
मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर एमपी के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा यह विकसित भारत का बजट है। विकसित भारत की झलक अंतरिम बजट में है। 5 ट्रिलियन का लक्ष्य पूरा होगा। 2027 तक का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री ने रखा है विकसित भारत के रूप में देश को विश्व मे रखना इसकी झलक।

सभी वर्गों के ध्यान रखा गया

उ्न्होंने कहा कि, गरीब , महिला ,युवाओं पर फोकस है बजट। गांव ,गरीब ,महिला युवा के साथ सभी वर्गों के ध्यान रखा गया है। मध्यप्रदेश की सरकार इस सत्र में दूसरा अनुपूरक बजट और लेखानुदान प्रस्तुत करेगी। एमपी का फाइनल बजट जुलाई तक आएगा।

आम जनता को उम्‍मीदें

लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट 2024 की घोषणा 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किया जा रहा है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होने के कारण आम जनता को इससे काफी उम्‍मीदें हैं।