H

विधानसभा घेराव करने पर बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

By: Richa Gupta | Created At: 13 February 2024 05:32 AM


विधानसभा घेराव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, सरकार युवा,महिला, किसानों के बारे में सोच नहीं रही। इसलिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है।

bannerAds Img
विधानसभा घेराव को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, सरकार युवा,महिला, किसानों के बारे में सोच नहीं रही। इसलिए कांग्रेस आंदोलन कर रही है। सरकार विषय से भटकना चाह रही है। सरकार जो पैसा खर्च कर रही है विधायकों पर खर्च कर रही है। मुद्दों से भड़काना चाहती है सरकार।

लेखानुदान पर बोले

वहीं लेखानुदान पर सदन में होने वाली चर्चा पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, चर्चा होनी चाहिए। सार्गर्भित चर्चा होनी चाहिए।

किसानों की गिरफ्तारी पर बोले

उमंग सिंघार ने किसानों की गिरफ्तारी पर कहा कि, मोदी सरकार कभी किसानों के पक्ष में नहीं रही। किसान शहीद हुए। क्या देश के किसानों को संपन्न नहीं होना चाहिए। कांग्रेस से राज्यसभा नाम के चयन पर बोले कि, आज शाम तक नाम जारी हो जाएगा।