H

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का आरोप, बोले - वोट काटने की राजनीति कर रही CPI...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 March 2024 04:58 AM


कांग्रेस नेता थरूर ने तिरुवनंतपुरम के लोगों की 15 साल की सेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा जताते हुए कहा कि, उनका काम खुद बोलता है।

bannerAds Img
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने CPI पर उनके खिलाफ अपने अभियान के माध्यम से तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी विरोधी वोटों को विभाजित करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के दिग्गजदज नेता थरूर ने वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उम्मीदवारी को लेकर CPI के रुख में विरोधाभास की तरफ इशारा करते हुए CPI की रणनीति की कड़े शब्दों में आलोचना की है।

थरूर को अपने ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा

कांग्रेस नेता थरूर ने तिरुवनंतपुरम के लोगों की 15 साल की सेवा के अपने ट्रैक रिकॉर्ड पर भरोसा जताते हुए कहा कि, उनका काम खुद बोलता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे अपने बयान में एलडीएफ और भारतीय जनता पार्टी दोनों उम्मीदवारों द्वारा पेश की गई गंभीर चुनौती को स्वीकार करते हुए निर्वाचन क्षेत्र में त्रिकोणीय लड़ाई के महत्व पर जोर दिया।

थरूर के आरोप पर CPI का पलटवार

वहीं थरूर के आरोप पर पलटवार करते हुए CPI महासचिव डी राजा ने थरूर के बयान को बेतुका बताते हुए सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों से लड़ने में वामपंथियों की भूमिका का बचाव किया। डी राजा ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फैसले पर सवाल उठाया और तर्क दिया कि, यह भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करता है।