H

दिल्ली के सीएम ने BJP पर साधा निशाना, केजरीवाल बोले - मेरी गिरफ्तारी के बाद पार्टी और भी ज्यादा मजबूत हुई…

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 May 2024 09:14 AM


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा कि, मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि, जनता को दवाएं मिलनी बंद तो नहीं हो गईं। कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं हो गया। लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया।

bannerAds Img
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आप प्रमुख ने कहा कि, इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायकों और नेताओं से BJP ने संपर्क भी किया, लेकिन आप लोग नहीं टूटे।

बीजेपी का मकसद आप को तोड़ना था

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि, मुझे जेल भेजने के पीछे उनका मकसद आम आदमी पार्टी को तोड़ना और हमारी सरकार को गिराना था। आप लोगों पर पूरे देश को गर्व है। देश को अच्छा भविष्य आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। भारत को उज्जवल और अच्छा भविष्य केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कराए कामों की चर्चा दुनियाभर में होती है।

मेरी गिरफ्तारी के बाद पार्टी और भी ज़्यादा मज़बूत हो गई

आप के मुखिया ने कहा कि, मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि, जनता को दवाएं मिलनी बंद तो नहीं हो गईं। कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं हो गया। लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया। किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि, मेरी गिरफ्तारी के बाद पार्टी और भी ज़्यादा मज़बूत हो गई।