H

CG NEWS : अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया सम्बोधित, कांग्रेस पर किया हमला, कहा - बहुत हुआ सट्टे का खेल....

By: Shivani Hasti | Created At: 14 November 2023 12:57 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। 2018 में किए गए वादे पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने तुकबंदी करते हुए कहा कि झूठे दावे-झूठे वादे, कांग्रेस के नहीं नेक इरादे भूपेश बघेल भाग रहे हैं। बहुत हुआ सट्टे का खेल, बाय-बाय भूपेश बघेल सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मातृ शक्ति को 500 रुपए महीना देंगे कहा था। नहीं दिया. 500 रुपए में सिलेंडर देंगे कहा था, नहीं दिया पूर्ण शराबबंदी नहीं की 5 सालों में लाखों युवाओं को रोजगार नहीं दिया. छात्रों को परिवहन की सुविधा देने का वादा किया था, नहीं दिया। जमीन देंगे, घर देंगे कहा था, नहीं किया। पीएससी में युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गोठान में गड़बड़ी की है महादेव को भी नहीं छोड़ा।

कांग्रेस की गारंटी फेल

भाजपा नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहला राज्य नहीं है मैं हिमाचल प्रदेश से आता हूं। उन्होंने हिमाचल की जनता को ठगा. 11 महीने से मुंह दिखाने नहीं आए। हिमाचल प्रदेश की 23 लाख महिलाएं इंतजार कर रही हैं। एक लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, नहीं दी पाई। कांग्रेस फेल, कांग्रेस की गारंटी फेल सोनिया जी कुछ बोलती नहीं हैं। छत्तीसगढ़ से लेकर हिमाचल से लेकर कर्नाटक तक इनकी गारंटी नहीं रही छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को बचाओ कांग्रेस की झूठी गारंटी से बचाओ।

5 साल में नहीं दे पाई, वह हम 2 साल कर देंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भू-पै करो 5 साल तक चलता रहा 508 करोड़ महादेव से भू पे हुआ ना कांग्रेस की सरकार होगी ना संरक्षण होगा। अगर वहां से घोटाले वाले नहीं बचे। पक्की गारंटी है जो मुंह लटका कर बैठे हैं, वो भी छिप कर बैठे हैं। गारंटी लेना है तो मोदी जी की लें अटल जी ने छत्तीसगढ़ का राज्य बनाया। कांग्रेस सरकार जो 5 साल में नहीं दे पाई, वह हम 2 साल कर देंगे।

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में प्रचार करने पहुचे असम के CM बिस्वा, गरियाबंद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित।