H

कांग्रेस में बगावत, दो धड़ों में बंटी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जुन्नारदेव सीट पर कांटे की टक्कर

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 November 2023 07:25 AM

विधानसभा चुनाव में जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 122 का राजनीतिक परिदृश्य अब साफ हो चुका है। नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह के आवंटन के बाद अब इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में शेष रह गए हैं। इनमें प्रमुख मुकाबला भाजपा के नथन शाह कवरेती और कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील उइके बीच होना तय हो गया है, जबकि राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के प्रकाश कुमरे और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हरिराम सलाम भी इस चुनावी मैदान में डट चुके हैं।

banner

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में बिखराव

बीते चुनाव में कांग्रेस भाजपा के वोटो में बड़ी सेंध लगाने वाले झमकलाल सरेआम इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। दरअसल तीसरी राजनीतिक शक्ति के रूप में उभर चुकी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में बिखराव के चलते वह अब वह कई धड़ों में बंटती नजर आ रही है। कमोबेश कुछ ऐसे ही हालत कांग्रेस में भी दिख रहे हैं, जहां पर उसके कद्दावर आदिवासी नेता देवी प्रसाद उईके ने बगावत कर दी है। आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे इस विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान में कुल 2 लाख 21 हजार 73 मतदाता अपने नए विधायक का निर्वाचन इन 10 प्रत्याशियों में से करेंगे।

Read More: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भिंड में संभालेंगें चुनाव प्रचार की कमान