H

2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया दावा

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 February 2024 05:54 AM


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया है। और उनके बजट भाषण की शुरुआत हो चुकी है।

bannerAds Img
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश कर दिया है। और उनके बजट भाषण की शुरुआत हो चुकी है।

साल 2047 तक हम भारत को विकसित देश बनाएंगे- वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाल के दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव देखने को मिला है। पीएम मोदी ने जब 2014 में सत्ता संभाली थी तब कई चुनौतियां थीं। जनता के हित में कई कार्यक्रम और योजनाए बनाई गईं। ताकि अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और लोगों को रोजगार मिल सका। सरकार का समावेशी विकास पर फोकस है और सभी श्रेणियों और जनता के लिए सभी का विकास की बात की गई है। 2047 तक हम भारत को विकसित देश बनायेंगे।