H

वाराणसी में ज्ञानवापी में जुमे की नमाज़ को लेकर सतर्क हुई पुलिस

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 February 2024 08:30 AM


हिंदु पक्ष को पूजा के अधिकार का ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया था। फैसला आने के बाद इस शुक्रवार को दूसरी बार जुमे की नमाज़ अदा की जाएगी।

bannerAds Img
बीते दिनों वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर के व्यासजी के तहखाने में हिंदु पक्ष को पूजा के अधिकार दे दिए गए हैं। 31 साल बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया था। फैसला आने के बाद इस शुक्रवार को दूसरी बार जुमे की नमाज़ अदा की जाएगी। इसके चलते पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर सभी पुलिसकर्मी सतर्कता बरत रहे हैं। ज्ञानवापी मस्जिद के अवाला शहर की अन्य मस्जिदों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा बलों को चौकन्ने रहने के निर्देश दिए गए हैं।