रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान, बोले - विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारी क्षेत्र निभाएगा अहम भूमिका
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 September 2023 09:45 AM
राजनाथ सिंह अपने संबोधन में आगे कहा कि, सहकारी आंदोलन ने ही देश में किसानों के हितों और समृद्धि के लिए कई रास्ते खोले हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, अगले कुछ सालों में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारी क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, साल 2021 में एक अलग सहकारिता मंत्रालय का निर्माण बीजेपी सरकार द्वारा प्रमुख क्षेत्र को दिए जाने वाले महत्व को रेखांकित करता है।
भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ने आगे बोलते हुए कहा कि, इस कदम ने इस क्षेत्र को पुनर्जीवित व मजबूत किया है और पिछले कुछ सालों में सहकारी समितियों ने किसानों के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में आयोजित एक साहित्य पुरस्कार समारोह को राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के लिए देश को गारंटी दी है कि, भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। भारत को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाने में सहाकारिता महत्वपूर्ण अभियान निभा सकता है।
सहकारी आंदोलन ने ही किसानों के हितों लिए कई रास्ते खोले हैं
राजनाथ सिंह अपने संबोधन में आगे कहा कि, सहकारी आंदोलन ने ही देश में किसानों के हितों और समृद्धि के लिए कई रास्ते खोले हैं। नेफेड, इफको और अमूल जैसी कई सहकारी समितियों ने किसानों के आर्थिक-सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बीजेपी नेता ने कहा कि, सहाकारी समितियों का विस्तार सिर्फ कृषि ही नहीं बल्कि बैंकिंग क्षेत्र में भी हो गया है। कई सहाकारी समितियां अपने सदस्यों को लघु उद्योग स्थापित करने के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण दे रही हैं।