H

सीएम चौहान पर भड़क गए कमलनाथ, बोले - शिवराज की योजनाएं बंद नहीं होंगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 November 2023 02:29 PM


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, वे (कांग्रेस) 'लाडली बहना' योजना के खिलाफ थे और अब भी वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

banner
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल चंद दिन ही बचे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी दलों के दिग्गज नेता रैलियां व विशाल जनसभाएं कर रहे हैं। इसके अलावा सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाने को लेकर राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भड़क गए हैं। सीएम ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया है।

कमलनाथ बोले - नहीं बंद होगी लाडली बहना योजना

मध्य प्रदेश में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, वे (कांग्रेस) 'लाडली बहना' योजना के खिलाफ थे और अब भी वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि, वे ( कांग्रेस ) कह रहे हैं कि, योजना बंद कर दी जाएगी। हालांकि, सीएम चौहान ने दावा पर पलटवार करते हुए एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि, मैं आपको बता दूं कि, शिवराज सिंह चौहान की योजनाएं बंद नहीं होंगी।

क्या है लाड़ली बहना योजना?

आपको बता दें कि, राज्य की शिवराज सरकार की तरफ से प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक स्वावलम्बन की स्थिति सुधारने के लिए और उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। बता दें कि, राज्य के मुखिया शिवराज सिंह ने जनवरी 2023 में इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं।