H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

शिवराज कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

By: Richa Gupta | Created At: 16 September 2023 09:14 AM


सीएम शिवराज की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेंश्वर तक 4लेन सड़क का प्रस्ताव।

banner
सीएम शिवराज की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इंदौर इच्छापुर मार्ग से ओंकारेंश्वर तक 4लेन सड़क का प्रस्ताव। मालीवाया से सलकनपुर नीलकछार तक फोरलेन मार्ग का प्रस्ताव। नागौद से सुरदहा परसमनिया रामपुर मैहर मार्ग का निर्माण। भोपाल-इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर में सीवेज पंप हाउस।लाऊखेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाई ओवर का निर्माण।

फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव

ग्वालियर शहर में महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से गिरवाई पुलिस चौकी एबी रोड तक स्वर्णरेखा नदी पर फोरलेन, एलीवेटेड कॉरिडोर/फ्लाईओवर निर्माण का प्रस्ताव। सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों की सौगातो पर चर्चा। वित्त विभाग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर चर्चा। फसल बीमा योजना की राज्य तकनीकी सहायक इकाई का गठन। नवगठित निवाड़ी जिले के लिए विभागीय अमले समेत कार्यालय खोलने की स्वीकृति। धान की मिलिंग के लिए प्रोत्साहन एवं अपग्रेडेशन राशि का निर्धारण।

कर्मचारियों की सौगातों पर चर्चा

इसके साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्त कर्मचारियों की सौगातों पर चर्चा, वित्त विभाग के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने पर चर्चा होगी। वहीं फसल बीमा योजना की राज्य तकनीकी सहायक इकाई का गठन, नवगठित निवाड़ी जिले के लिए विभागीय अमले समेत कार्यालय खोलने की स्वीकृति, धान की मिलिंग के लिए प्रोत्साहन एवं अपग्रेडेशन राशि के निर्धारण के प्रस्ताव चर्चा की जाएगी।

Read More: सीएम शिवराज ने कहा, फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर दी जाएगी राहत राशि