H

रतलाम की अंबिका फैक्ट्री पर ED का छापा

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 February 2024 07:51 AM


मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज नामक कंपनी में ED ने दबिश दी हैं

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज नामक कंपनी में ED ने दबिश दी हैं। इस फैक्ट्री को पहले अंबिका फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है। यहां पर ED के अधिकारियों ने सुबह से कंपनी में डेरा जमाया रखा। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया। सूत्रों की माने तो फैक्ट्री में करीब तीन गाड़ियों में 7 से 8 अधिकारी पहुंचे हैं। उनके साथ ही जावरा उद्योगिक थाने की पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल इस मामले में ED की कार्रवाई जारी है।

किसी बड़े घोटाले की आशंका

जावरा में वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्ट्री है। जहां पर ED के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे पहुंच कर कार्रवाई शुरू की और किसी बड़े घोटाले के मामले को लेकर जानकारी जुटाने में लग गए। ED के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों ने फैक्ट्री पर सुबह से डेरा जमाए रखा। दोपहर तक यह कार्रवाई जारी रही।