श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है - PCC चीफ कमलनाथ
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 September 2023 11:21 AM
कमलनाथ ने कहा कि, मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन राज के खिलाफ यह जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है।

मध्य प्रदेश समेत देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने भी गणेश उत्सव की बधाई दी है। इसके अलावा श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर एमपी कांग्रेस राज्य में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है।
कमलनाथ का ट्वीट
वहीं एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी आज से अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है यात्राओं का उद्देश्य राज्य की शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। यह जन आक्रोश है। मध्य प्रदेश के किसानों की आमदनी घटा देने के खिलाफ मध्य प्रदेश की बहन बेटियों को असुरक्षित बना देने के खिलाफ हैं।
जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा है कि, जन आक्रोश यात्राओं मध्य प्रदेश के नौजवानों से रोजगार छीन लेने के खिलाफ मध्य प्रदेश की जनता पर महंगाई लाद देने के खिलाफ है। मध्य प्रदेश में चल रहे 50% कमीशन राज के खिलाफ यह जन आक्रोश शिवराज सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है।