H

बीजेडी ने 25 साल ओडिशा में किया राज, BJP को दें मौका, कर देंगे समाधान

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 May 2024 11:54 AM


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेडी को शासन करते हुए 25 साल हो गए, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ है। आप भाजपा को एक मौका दें। एक मौका हमें दें, जिससे हम आपकी मदद कर पाएं।

bannerAds Img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेडी को शासन करते हुए 25 साल हो गए, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ है। आप भाजपा को एक मौका दें। एक मौका हमें दें, जिससे हम आपकी मदद कर पाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि आपका उत्साह साफ-साफ बता रहा है कि इसबार BJD जाएगी और BJP आएगी। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार बनेगी। ओडिशा को भाजपा का पहला सीएम मिलेगा और ओडिशा की बेटी या बेटा ही यहां सीएम बनेगा। कोई बाहर वाला नहीं बनेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट है। मैं आज यहां आफ सबको निमंत्रण देने आया हूं। 10 जून को भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह की तारीख है। मैं आपको भाजपा के सरकार के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह का निमंत्रण देने आया हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि कल ओडिशा भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है और इसके लिए ओडिशा भाजपा के सभी लोग बधाई के पात्र हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में ओडिशा के तेज विकास, आपके सपनों को पूरा करने की इच्छा शक्ति है। ओडिशा की महिलाओं के लिए जो सुभद्रा योजना लाए हैं, वो अद्भुत है। ये योजना यहां की महिलाओं की जिंदगी बदल देगी

पीएम मोदी ने कहा कि आपके पड़ोस में ही छत्तीसगढ़ है, वहां 15 साल भाजपा की सरकार रही, हाल ही में प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को भारी बहुमत से चुन लिया। आज छत्तीसगढ़ की सरकार को एक आदिवासी बेटा चला रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेडी 25 साल में आपकी मुश्किलें कम नहीं कर पाई है। एक बार भाजपा को मौका देकर देखिए, पांच साल में हम ओडिशा को नंबर वन बना देंगे। भाजपा आपकी हर समस्या का समाधान करेगी। भाजपा के लिए आपका कल्याण ही सर्वोपरि है।