BJP विधायक करा रहे वोटिंग, बोले - 50% से कम वोट मिले तो नहीं लडूंगा चुनाव
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 August 2023 10:20 AM
संजय पाठक ने कहा कि, वोटिंग के नतीजे तय करेंगे कि, मैं चुनाव लडूंगा या नहीं। मैंने पिछले 20 वर्षो में जनता की सेवा किया है।

एमपी में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है। अपने नेता का क्षेत्र में क्या माहौल है इसे भांपने के लिए सभी पार्टियां चुनाव से पहले सर्वे कराती हैं। लेकिन अब मध्य प्रदेश के कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक चुनाव से पहले मतदात करा रहे हैं।
चुनाव से पहले वोटिंग
शायद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। जहां वर्तमान विधायक चुनाव लड़ें या नहीं, यह फैसला जनता पर छोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आज से यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए बीजेपी विधायक संजय पाठक ने चुनाव आयोग की तरह बाकायदा मतदान पेटियों का उपयोग कर जतना से वोट डलवा रहे हैं।
मैं तभी चुनाव लडूंगा जब 50% से अधिक जनता कहेगी
आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय पाठक ने कुछ दिन पहले एक जनसभा के दौरान कहा था कि, मैं तभी चुनाव लडूंगा जब 50% से अधिक जनता कहेगी। माना जा रहा है कि, इसी के तहत विधायक वोटिंग करा रहे हैं। वोटिंग की प्रक्रिया 21 से 25 अगस्त तक चलेगी और 25 अगस्त को ही वोटों की गिनती शुरू होगी। वहीं आज मतपत्र लेकर वोटिंग टीम रवाना हो गई है। जो 5 दिनों तक वोटिंग कराएंगे। बता दें कि, इस चुनाव का परिणाम तय करेगा कि, विजयराघवगढ़ विधानसभा में विधायक संजय पाठक को चुनाव लड़ना है या नहीं।
जनता मेरे भाग्य का फैसला तय करेगी
वहीं इस बारे में जानकारी साझा कर बीजेपी विधायक संजय पाठक ने कहा कि, वोटिंग के नतीजे तय करेंगे कि, मैं चुनाव लडूंगा या नहीं। मैंने पिछले 20 वर्षो में जनता की सेवा किया है तो जनता ही तय करे कि, अगला चुनाव लड़ू या नहीं। विधायक ने आगे कहा कि, अगर 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलते हैं तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। इस मतदान में गांव-गांव में कार्यकर्ता मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगे। इस दौरान कार्यकर्ता सोशल मीडिया और फेसबुक पर लाइव वोटिंग करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता दिखे। बीजेपी नेताी पाठक ने आगे कहा कि, जनता मेरे भाग्य का फैसला तय करेगी। पद महत्वपूर्ण नहीं है।