H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी तैयारी, प्रदेश मुख्यालय में बनेगी चुनावी रणनीति

By: Richa Gupta | Created At: 08 September 2023 04:36 PM


12 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय में चुनावी रणनीति बनेगी। गुजरात,महाराष्ट्र ,दिल्ली,उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नेता संभालेंगे मध्यप्रदेश में मोर्चा। अलग अलग राज्यो के चुनावी प्रबन्धन में माहिर है ये नेता।

banner
मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं।वहीं, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस टिकट के दावेदारों को लेकर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा कर चुकी है। 3 दिन तक प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह और सदस्यों ने जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्यों से फीडबैक भी लिया गया है।

12 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय में चुनावी रणनीति

वहीं, अब 12 सितंबर को प्रदेश मुख्यालय में चुनावी रणनीति बनेगी। गुजरात,महाराष्ट्र ,दिल्ली,उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ नेता संभालेंगे मध्यप्रदेश में मोर्चा। अलग अलग राज्यो के चुनावी प्रबन्धन में माहिर है ये नेता। 29 लोकसभा क्षेत्र में तैनात रहेंगे ये ऑब्ज़र्वर। हर एक ऑब्ज़र्वर को एक लोकसभा की सभी विधानसभा सीटों की रहेगी जिम्मेदारी। कांग्रेस के जनरल सेकेट्री केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ होगी इन पदाधिकारियों की बैठक।

लगभग 100 नाम शामिल होंगे

बता दें कि पहले उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे, जिनको लेकर लोगों की आम सहमति है। इसमें अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित सीटें भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जिन वर्तमान विधायकों को चुनाव लड़वाया जाना है, उन्हें इशारा भी कर दिया गया है। 15 सितंबर के बाद पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है, जिसमें लगभग 100 नाम शामिल होंगे।

अधिकारियों को निर्देश दिए

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और कम मतदान वाले क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाए। साथ ही उन्होंन मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम को चलाने का भी निर्देश दिया।

Read More: मुख्यमंत्री शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा करेंगे सीएम