नवंबर में देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना, गर्म रहेंगी रातें, IMD बताई वजह
By: Richa Gupta | Created At: 01 November 2023 01:06 PM
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नवंबर महीने में रात और दिन के वक्त का तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। मोसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, नवंबर में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान हो सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नवंबर महीने में रात और दिन के वक्त का तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। मोसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, नवंबर में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान हो सकता है। (IMD के इस पूर्वानुमान से संकेत मिल रहा है कि नवंबर में ज्यादा ठंड नहीं पड़ने वाली है।
बारिश सामान्य रहने की संभावना
नवंबर महीने के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इस महीने पूरे देश में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। लंबे वक्त से नवंबर महीने में बारिश का औसत 77 से 123% रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के दक्षिणी भागों के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और पूर्व-मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
अल-नीनो एक गर्म हवा
भूमध्यरेखीय क्षेत्रों में प्रशांत महासागर पर अल-नीनो, जो कि एक गर्म हवा है, का जन्म होता है। इसका हिंद महासागर पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव रहता है। इसके वजह से हिंद महासागर डाइपोल (IOD) स्थितियों का जन्म होता है, लेकिन (IMD ने कहा कि इस सीजन के दौरान अल नीनो की स्थिति जारी रहने की संभावना है। आने वाले महीनों में सकारात्मक आईओडी (IOD) की स्थिति कमजोर होगी, जिसका भारतीय उपमहाद्वीप के मौसम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
बादल वाली रातें गर्मी लाती
आईएमडी प्रमुख ने कहा, “उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में, नवंबर में सामान्य से अधिक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप रात में बादल छाए रहेंगे। बादल वाली रातें गर्मी लाती हैं और परिणामस्वरूप न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो जाता है। सरल शब्दों में, नवंबर के महीने में ठंडी रातें कम होने वाली हैं।”
इन राज्यों में मौसम का हाल
देशभर के अधिकतर राज्यों में आज मौसम का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राजधानी दिल्ली में आज (01 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज की संभावना है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गोवा और कर्नाटक जैसे राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।