H

लगातार घटता जा रहा कांग्रेस का कुनबा, पार्टी के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन…

By: Ramakant Shukla | Created At: 04 April 2024 10:36 AM

लोकसभा चुनाव से पहले ही सियासी घमासान मचा हुआ है। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे ही कांग्रेस का कुनबा लगातार घटता नजर आ रहा है। वहीं राजनीतिक दिग्गजों के पार्टी में आने जाने का सिलसिला जारी है। इसी बीच ऐसे ही एक और खबर सामने आई है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा और आमला की पूर्व विधायक सुनीता बेले भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

bannerAds Img

पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

बता दें कि सुनील शर्मा ने बीते दिन यानी कल 3 अप्रैल को अपने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि सुनील शर्मा के इस्तीफा देने का कारण यह था कि वे भाषण की सूची से नाम काटने पर नाराज थे, जिस वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।