H

MP के सीएम शिवराज सिंह बोले - आप सभी बीजेपी को अपना आशीर्वाद देना, कांग्रेस की तरफ भूल कर भी नहीं देखना

By: Richa Gupta | Created At: 13 November 2023 10:00 AM


सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बहनों और भाइयों को कहना चाहता हूं कि, उन्हें रसोई गैस का सिलेंडर 450 में ही मिलेगा।

bannerAds Img
मुरैना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, कांग्रेस की तरफ भूल कर भी नहीं देखना, आप सभी बीजेपी प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देना। सीएम शिवराज ने कहा कि, कांग्रेस को विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मैं बहनों और भाइयों को कहना चाहता हूं कि, उन्हें रसोई गैस का सिलेंडर 450 में ही मिलेगा। उन्होंने आगे अपने संबोधन में कहा कि, हम गेहूं 2700 में और धान 3100 प्रति क्विंटल में खरीदेंगे।

जिसके दिल में दो-दो माँ का प्यार होता है, वह मामा होता है

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बोलते हुए अपने संबोधन में कहा कि, जिसके दिल में दो-दो माँ का प्यार होता है, वह मामा होता है, लेकिन प्रियंका गांधी जी क्या जानें, छोटे-छोटे बच्चे बता देते हैं, लेकिन प्रियंका गांधी जी को यह भी पता नहीं है। सीएम ने आगे कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं, आपके नेता महिलाओं का अपमान करते हैं, दलितों का अपमान करते हैं, सनातन का अपमान करते हैं। आप चुप क्‍यों रहते हो।

सीएम का राहुल पर निशाना

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, वे इधर उधर की बात करने की बजाय सीधे-सीधे जवाब दें कि, कांग्रेस ने देश में अब तक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कितने पीएम और मुख्यमंत्री दिए हैं। वही मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘‘इंडिया’’ के संदर्भ में कहा कि गांधी ने सनातन धर्म के अलावा माताओं, बहनों और दलितों के अपमान के मुद्दे पर भी चुप्पी क्यों साधे हैं।