H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

G-20: कोणार्क च्रक के सामने PM मोदी ने विश्वभर के नेताओं से किया हैंडशेक

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 11:44 AM


पीएम मोदी ने आज जब आयोजन स्थल भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया तो बैकग्राउंड में ओडिशा के कोणार्क चक्र को प्रदर्शित किया गया।

banner
G-20: भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में G-20 समिट का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम को सिर्फ सफल ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। बता दें कि, विश्व के जो भी बड़े-बड़े नेता आ रहे हैं, वो भारत की संस्कृति से रूबरू हों। जहां-जहां विदेशी मेहमान जाएंगे वहां-वहां भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रतीकों को लगाया गया है। इन सबसे आयोजन की खूबसूरती में तो इजाफा हो ही रहा है। वहीं भारत को अपनी संस्कृति की प्रदर्शनी करने का इससे बेहतर मौका मिल भी नहीं सकता है।

भारत मंडपम के बैकग्राउंड में कोणार्क चक्र को प्रदर्शित किया गया

इसी क्रम में पीएम मोदी ने आज जब आयोजन स्थल भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया तो बैकग्राउंड में ओडिशा के कोणार्क चक्र को प्रदर्शित किया गया। वहीं पीएम मोदी ने अपने मेहमानों को इसके बारे में जानकारी दी। आपको बता दें कि, इस कोणार्क चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासनकाल के दौरान किया गया था। ये चक्र भारत के प्राचीन ज्ञान, सभ्यता और वास्तुशिल्प की श्रेष्ठता का प्रतीक है।

ओडिशा के कोणार्क में बने सूर्य मंदिर में ये चक्र बना हुआ है

जानकारी के अनुसार, कोणार्क चक्र का घूमना समय, कालचक्र के साथ-साथ प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक है। यह लोकतंत्र के पहिए के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में भी काम करता है। कोणार्क चक्र लोकतांत्रिक आदर्श और समाज में प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि, ओडिशा के कोणार्क में बने सूर्य मंदिर में ये चक्र बना हुआ है। वहीं कोणार्क चक्र भारतीय करेंसी नोट पर भी छपा है। एक समय कोणार्क चक्र 20 रुपए के नोट पर अंकित था फिर 10 रुपए के नोट पर भी छपा।