H

अभिनेता गोविंदा एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल हुए, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

By: Richa Gupta | Created At: 28 March 2024 11:52 AM


अभिनेता गोविंदा पहले भी राजनीति में कदम रख चुके हैं, उन्होंने 2004 के चुनावों में कांग्रेस के बैनर तले मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

bannerAds Img
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के सीएम एनकाथ शिंदे से मुलाकात की और शिवसेना में शामिल हो गए। आपको बता दें कि, अभिनेता ने लोकसभा चुनाव का टिकट मिल सकता है। दरअसल, गोविंदा कथित तौर पर 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में वापसी पर विचार कर रहे हैं। वहीं अब सारी अटकलें पर विराम लग गया है। "हीरो नंबर 1" महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

सीएम शिंदे गोविंदा को उतार सकते है चुनाव में

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की नजर उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट पर है और वह शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं और अमोल कीर्तिकर को चुनौती दे सकते हैं, जो शिवसेना (UBT) गुट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको बता दें कि, अभिनेता ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, जिससे उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की अफवाहों को और हवा मिल गई थी।

2004 में गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था

आपको बता दें कि, अभिनेता गोविंदा पहले भी राजनीति में कदम रख चुके हैं, उन्होंने 2004 के चुनावों में कांग्रेस के बैनर तले मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। एक उल्लेखनीय जीत में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक को हराया था। हालाँकि, बाद में गोविंदा ने खुद को कांग्रेस पार्टी से दूर कर लिया और 2009 के लोकसभा चुनाव में न लड़ने का विकल्प चुनते हुए राजनीति से दूर हो गए।