H

भस्म आरती में नया मुकुट पहनकर सजे बाबा महाकाल, आंकड़े की पहनी माला, आम का लगाया गया भोग

By: Sanjay Purohit | Created At: 31 May 2024 07:19 AM


अष्टमी तिथि और शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार कर बाबा को नवीन मुकुट और आकड़े की माला पहनाई गई।

bannerAds Img
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात ये रही कि आज अष्टमी तिथि व शुक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार कर बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और आकड़े की माला से सजाया गया। बाद में कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और आम का भोग भी लगाया गया।

बाद में महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।