H

मानसून जल्द पहुंचेगा केरल, इस साल जमकर बरसेंगे बदरा, 6 राज्यों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 28 May 2024 04:59 AM


उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी।

bannerAds Img
उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली की मांग के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि केरल में जल्द ही मानसून दस्तक देगा। साथ ही इस साल मानसून मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि केरल में अगले पांच दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विभाग ने केरल में मानसून के आने की तिथि 31 मई बताई है, जबकि आमतौर पर केरल में मानसून एक जून को पहुंचता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 18-20 जून के बीच वाराणसी, गोरखपुर में 23-25 जून, महाराष्ट्र के मुंबई में 10-11 जून मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। इसी रफ्तार से मानसून दिल्ली में 29 जून को पहुंचेगा। मानसून के जल्द दस्तक से भीषण गर्मी ते राहत मिलने की उम्मीद है।

जून में सामान्य बारिश

देश में जून में सामान्य वर्षा (लंबी अवधि के औसत 166.9 मिमी का 92-108 प्रतिशत) होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर जून में देश में सामान्य-सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है।

6 राज्यों में रेड अलर्ट...

नौतपा के तीसरे दिन सोमवार को भी उत्तर भारत में गर्मी ने तांडव मचाया। खासकर राजस्थान में। राज्य के पश्चिमी हिस्से में भीषण गर्मी को लेकर 29 मई तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को अभी कम से कम तीन दिन भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। इस दौरान राजस्थान के अधिकतर भागों और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में लू चलने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 29 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है।