H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

केंद्र के गैस सिलेंडर को सस्ता करने के फैसले पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताई खुशी

By: Richa Gupta | Created At: 30 August 2023 09:18 AM


प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने देश की करोड़ों बहनों को उपहार दिया है देश में गैस सिलेंडर 200 रुपए की सब्सिडी दी।

banner
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने देश की करोड़ों बहनों को उपहार दिया है देश में गैस सिलेंडर 200 रुपए की सब्सिडी दी। मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद, बधाई देना चाहता हूं। ये एक ऐतिहासिक फैसला है। उज्ज्वला योजना कनेक्शन के हितग्राही को 400 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। केंद्र सरकार 7680 करोड रुपए खर्च करेगी। गरीब कल्याण पीएम मोदी जी का संकल्प है।

कांग्रेसी गुमराह करने का काम करेंगे

वहीं वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी गुमराह करने का काम करेंगे। आवास योजना के लोगों के मकान कमलनाथ खा गए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह झूठ बोलते हैं। भ्रम फेलाते हैं। चल फिर सकते नहीं। मंदिर दिल में होता है। विकास की बात करना चाहिए। 15 महीने में क्या किया इसका जवाब देना चाहिए।

दिग्विजय सिंह को जवाब देना पड़ेगा

दिग्विजय सिंह धार्मिक भावना को भड़काने का काम करते हैं। पहले दंगे भी भड़काए। कुंडलपुर के मंदिर पर भी ट्वीट किया था और धार्मिक भावनाओं को भड़काया था। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। दिग्विजय सिंह को जवाब देना पड़ेगा। लीगल एक्शन होगा। छोड़ा नहीं जाएगा। दिग्विजय सिंह को शर्म आना चाहिए। इन्हे जेल पहुंचाने का काम करेंगे।

गैस सिलेंडर का लाभ सभी को मिलेगा

हम चुनाव के समय झूठी घोषणा नहीं करते। गैस सिलेंडर का लाभ सभी को मिलेगा। जिन्हें उज्जवला कनेक्शन नहीं मिले उन्हें भी अब ढूंढ ढूंढ कर कनेक्शन देंगे। वीडी शर्मा ने एमपी में 450 रुपए का गैस सिलेंडर दिए जाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा एमपी में 450 रुपए वाला सिलेंडर भी मिलेगा। फिक्र करने की जरूरत नहीं है।

Read More: पीएम मोदी ने देश की बहनों को राखी का अद्भुत उपहार दिया- सीएम शिवराज