H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आशीर्वाद यात्रा को किया रवाना

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 September 2023 02:58 PM

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कमर कस ली है। तारीखों का ऐलान भले ना हुआ हो, लेकिन भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों तक पहुंचना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आशीर्वाद यात्रा को किया रवाना। इस दौरान चित्रकूट पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। इससे पूर्व आरोग्य धाम में भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

banner

पहले सिर्फ 23 औद्योगिक क्षेत्र थे जो अब 112 हो गए

जेपी नड्डा बोले- आज एमपी विकसित राज्यब के रूप में खड़ा है। पीएम आवास योजना में एमपी नंबर एक पर है। औद्योगिक क्षेत्र 24 प्रतिशत तक पहुंच गया है। पहले सिर्फ 23 औद्योगिक क्षेत्र थे जो अब 112 हो गए हैं। मध्यग प्रदेश स्व च्छ्ता में नंबर एक पर है। जल संरक्षण में भी नंबर एक पर ही है। भाजपा की सरकार में सड़कों का जाल बिछा है। प्रति व्यनक्ति आय बढ़ी है। आज हम बताएंगे कि 20 वर्षों पहले प्रदेश का क्याो हाल था। अब 20 वर्ष से प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ रहा है। आगे बोले- राहुल गांधी की मोहब्बित की दुकान में नफरत का सामान बिक रहा है।

सीएम शिवराज बोले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं दुनिया के नेता हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले-कांग्रेस की सरकार में डाकुओं का राज था। प्रधानमंत्री नरेन्द्रस मोदी सिर्फ भारत के ही नहीं दुनिया के नेता हैं। बोले- भाजपा और कांग्रेस सरकार के कार्यों में अंतर दिख रहा है?