H

IPL 2024 में डेब्यू करेंगे ये तीन कप्तान...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 12:03 PM


IPL 2024 से पहले , मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान बदले हैं।

bannerAds Img
IPL 2024 का आगाज आज यानी 22 मार्च से होने जा रही है। IPL का ये 17वां सीजन काफी खास रहने वाला है। इस बार रोहित शर्मा, एमएस धोनी बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस बार 10 टीमों में से 6 टीमों ने अपने कप्तान भी बदले हैं। वहीं, इस बार तीन कप्तान IPL में डेब्यू भी करेंगे।

इन छह टीमों ने बदले कप्तान

IPL 2024 से पहले , मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कप्तान बदले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान बनाया है। वहीं, एसआरएच ने पैट कमिंस और सीएसके ने रुतुराज गायकवाड के हाथ टीम की कमान दी है। इसके अलावा MI ने हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया है और गुजरात की कमान शुभमन गिल संभालेंगे।

इन तीन कप्तानों का होगा डेब्यू

इन 6 कप्तानों में से पैट कमिंस, शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड ऐसे कप्तान हैं जो इस लीग में पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इनमें से सबसे अनुभवी कप्तान पैट कमिंस हैं। वहीं, रुतुराज गायकवाड ने इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में टीम इंडिया की कप्तान संभाली थी। तब भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीता था।

IPL 2024 के सबसे उम्रदराज कप्तान

1. फाफ डु प्लेसिस- 39 साल ( RCB )

2. शिखर धवन- 38 साल ( पंजाब किंग्स )

3. केएल राहुल- 31 साल ( लखनऊ सुपरजायंट्स )

4. पैस कमिंस- 30 साल ( सनराइर्ज हैदराबाद )

5. हार्दिक पांड्या- 30 साल ( मुंबई इंडियंस )

6. संजू सैमसन- 29 साल ( संजू सैमसन )

7. श्रेयस अय्यर- 29 साल ( कोलकाता नाइट राइडर्स )

8. रुतुराज गायकवाड- 27 साल ( चेन्नई सुपर किंग्स )

9. ऋषभ पंत- 26 साल ( दिल्ली कैपिटल्स )

10. शुभमन गिल- 24 साल ( गुजरात टाइटंस )