H

सीएम केजरीवाल के जेल से छूटते ही मंत्री आतिशी ने सरकार पर साधा निशाना, बोली - फेल हो गया भाजपा का प्लान

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 May 2024 10:08 AM


दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा - देश को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की तानाशाही को खत्म करना ज़रूरी है।

bannerAds Img
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक महीने से ज्यादा समय जेल में रहने के बाद शुक्रवार को अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं। सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद से ही पार्टी के नेताओं, मंत्रियो और कार्यकर्ताओं में काफी जोश आ गया है और सभी लगातार भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

बीजेपी का प्लान फेल हो गया है

इसी कड़ी में दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी और उसके विधायकों को तोड़ने का बीजेपी का प्लान फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी के लोग एक परिवार की तरह इस तानाशाही के खिलाफ लड़ें है। अब अरविंद केजरीवाल की रिहाई के बाद हम इस तानाशाही को हराएंगे।

गोपाल राय का बयान...

वहीं AAP नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने अपने बयान में आगे यह भी कहा है कि, पहले भी हमने कई दूसरे माध्यम से लोगों को बताने की कोशिश की है। आज फिर से साइक्लोथॉन के माध्यम से जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं कि, देश को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की तानाशाही को खत्म करना ज़रूरी है।