H

राहुल गांधी ने दिया जवाब, क्यों लड़ रहे रायबरेली से चुनाव

By: Richa Gupta | Created At: 13 May 2024 12:00 PM


लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे फेज की वोटिंग के बीच राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार किया और अपने संबोधन में रायबरेली से चुनाव लड़ने की वजह बताई।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे फेज की वोटिंग के बीच राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनाव प्रचार किया और अपने संबोधन में रायबरेली से चुनाव लड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि रायबरेली के साथ कांग्रेस का, गांधी परिवार का 100 साल पुराना रिश्ता है। यहां से मेरी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी का कनेक्शन है। रायबरेली मेरी दोनों माताओं की कर्मभूमि है, इसलिए यहां चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कई दावे किए-

1. भाजपा-RSS मिलकर काम करते हैं और इतिहास में पहली बार संविधान को खत्म करने की बात हुई है। अगर वे सत्ता में आए, केंद्र में सरकार बनी तो संविधान को खत्म कर देंगे, बदल देंगे, जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

2. राहुल गांधी ने कहा कि वादा करता हूं, अगर कांग्रेस की सरकार बनी, INDIA अलायंस के हाथ में पावर आई तो गरीबों और किसानों के कर्ज माफ करा दूंगा।

3. राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर देशवासियों को लखपति बनाएंगे। एक जुलाई 2024 को बहुत बड़ा जादू होने वाला है। 8,500 रुपये महिलाओं के खाते में डलेंगे तो यकीन हो जाएगा कि कांग्रेस जो कहती है, करती है।

4. राहुल गांधी ने कहा कि आप सभी देखना, 4 जून को केंद्र में INDIA अलायंस सरकार बनाएगा। आप लोग सिर्फ वोट कीजिए, लेकिन सोच समझकर कीजिए। आपके वोट से लोकतंत्र की रक्षा ही नहीं होगी, बल्कि आपके परिवार की किस्मत भी बदलेगी।

5. राहुल गांधी ने कहा कि वादा किया था, केंद्र में सरकार बनते ही एक साल के अंदर युवाओं का पक्की नौकरियां दूंगा। आज अपनी कर्मभूमि में खड़े होकर वादा करता हूं कि उस गारंटी को पूरा करुंगा।