H

Rajasthan News: खाते फ्रीज होने पर इनकम टैक्स ऑफिस के सामने कांग्रेस का विरोध, बोले- 'चुनाव में बीजेपी कांग्रेस से डर इसलिए...'

By: payal trivedi | Created At: 30 March 2024 08:20 AM


आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड़ का नोटिस जारी करने और खाते से 135 करोड़ रुपए फ्रीज करने के बाद भरतपुर कांग्रेस ने इनकम टैक्स कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

bannerAds Img
Jaipur: आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड़ का नोटिस जारी (Rajasthan News) करने और खाते से 135 करोड़ रुपए फ्रीज करने के बाद भरतपुर कांग्रेस ने इनकम टैक्स कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर किया गया है। कांग्रेसियों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

धरना प्रदर्शन के दौरान क्या बोले कांग्रेस कार्यकर्ता?

धरना प्रदर्शन के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खाते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दिया गया चंदा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सदस्यता की फीस का पैसा है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी डर गई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को रोकने के लिए उनके नोटिस और रुपयों को फ्रीज किया जा रहा है। बीजेपी चाहती है कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा का चुनाव न लड़ सके। इसलिए पार्टी के खाते को फ्रीज कराया गया है।

IT विभाग ने कांग्रेस पार्टी को दिया इतने करोड़ का नोटिस

आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1823.08 करोड़ (Rajasthan News) का नोटिस दिया है। कांग्रेस पार्टी के खाते से 135 करोड़ रुपए भी निकाल लिए हैं। आयकर विभाग ने कांग्रेस के कुल चार खातों को सीज किया है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सूपा ने कहा कि हमारी सिर्फ एक ही डिमांड है। जो खाते सीज किए गए हैं उन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए। जिससे आगे की पार्टी की व्यवस्था चल सके।