Chandrayaan 3: अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पढ़ी चंद्रयान-3 पर स्पेशल कविता
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 24 August 2023 04:46 PM
बॉलीवुड के महानायक और बिग बी नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान-3 की सफलता के मौके पर KBC के सेट पर जश्न मनाया।

Chandrayaan 3: भारत के लिए मौजूदा समय गर्व का है। चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हुई है, जिसके बाद से विश्वभर ने भारत का लोहा मान लिया है। इस मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी काफी खुश हैं और अपने अंदाज में जश्न मना रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक और बिग बी नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने चंद्रयान-3 की सफलता के मौके पर KBC के सेट पर जश्न मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञानिकों की कड़ी मेहनत पर उनकी तारीफ की और इस गौरव के छण को कविता में पिरोया। इसका वीडियो खुद बिग बी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन ने पढ़ी चंद्रयान-3 पर स्पेशल कविता
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे कविता पढ़कर देश के विज्ञानकों की गाथा गा रहे हैं। बिग बी ने जो कविता पढ़ी हो वो कुछ इस तरह से है, ये सजता संवरता निखरता ये देश। जैसे कोई दुल्हन बदलती हो भेष। ये वादे इरादे कसम ये नई। ये मेहनत मशक्कत ये खुद पे यकीं। यही है यही है सुनहरा सा भारत। हवा में हुनर है फिजा में महारत। जमीं को फलक को हुआ तब गुमान, लिखा चांद पे हमने जय हिंदुस्तान। लिखा चांद पे हमने जय हिंदुस्तान।
लहर है सहर है ये बदलाव की
वहीं आगे बिग बी अपनी इस कविता में कहते हैं कि, लहर है सहर है ये बदलाव की। वतन के जतन से सजे ख्वाब की। जता दो बता दो कि, तुम कम नहीं। विजय का लगाना है, परचम यहीं। जहां तुम खड़े हो वहीं हो शुरू। बना दो तुम भारत को सबका गुरू। अमर वो अटल वो अमिट दास्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान, जिसके पन्नों पर लिखा हो जय हिंदुस्तान। जय हिंद।