मध्यप्रदेश में पीएम मोदी के फेस पर टिका बीजेपी का चुनावी अभियान
By: Richa Gupta | Created At: 08 September 2023 05:27 PM
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी के वरिषेठ नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। अमित शाह और पीएम मोदी हर महीने प्रदेश में पहुंच रहे हैं।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बीजेपी के वरिषेठ नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। अमित शाह और पीएम मोदी हर महीने प्रदेश में पहुंच रहे हैं। पिछले 6 महीने से लेकर अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री के 7 दौर होने वाले हैं। यानी PM औसतन हर 15 दिन में मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। 14 सितंबर और 25 सितंबर फिर प्रधानमंत्री सागर और भोपाल आने वाले हैं। ये दोनों दौरे 11 दिनों के भीतर होंगे।
14 सितंबर
14 सितंबर को पीएम मोदी सागर जिले के बीना पहुंचेंगे। यहां वो पेट्रो केमिकल परिसर में 50 हजार करोड़ के रुपए निवेश कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। इन कार्यों से बड़ा संख्या में प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलने वाला है। माना जा रहा है कि इसके द्वारा भाजपा बड़ी संख्या युवाओं को साधने का प्रयास करेगी।
25 सितंबर
25 सितंबर को पीएम मोदी भोपाल पहुंच रहे हैं। इस दौरे में वे भोपाल में एकत्रित होने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं को संबोधित करेंगे। इस मौके पर भाजपा जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ करने जा रही है। इसी दिन दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। 25 सितंबर को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगें प्रधानमंत्री। 18 सितंबर को खंडवा के ओंकारेश्वर जाएंगे। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
क्या मायने है इन दौरो के
अब पीएम मोदी के दौरे के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। कोई कह रहा है ये सीएम शिवराज सिंह चौहान को रिप्लेस करने के लिए हो रहे हैं। वहीं कोई कह रहा है के मध्य प्रदेश में चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर होने वाले हैं। सियासी मायने और चर्चाएं कुछ भी हों लेकिन, इन दौरों के द्वारा भाजपा ने मध्य प्रदेश का बड़ा हिस्सा कवर कर लिया है। निश्चित ही इसका असर चुनाव में देखने को मिलेगा। क्योंकि, इसमें क्षेत्र के हिसाब से विंध्य, महाकौशल, मध्य भारत और बुंदेलखंड का दौरा एक तरीके से पूरा हो गया है। वहीं इनके विषयों में मुख्य रूप से आदिवासी, महिलाएं और युवा रहे।