H

आज संजू के सामने होंगे पंत, राजस्थान घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 March 2024 07:08 AM


IPL 2024 के 9वें मुकाबला आज 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है।

bannerAds Img
IPL 2024 के 9वें मुकाबला आज 28 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया था। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स अभी IPL 2024 अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार/कुमार कुशाग्र, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव, खलील अहमद, इशांत शर्मा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल/नांद्रे बर्गर, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।