H

सैम पित्रोदा के बयान पर वीडी शर्मा बोले - कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जीन्स हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 10:39 AM


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि, गुलामी का एक ही प्रतीक देश में बचा है और वो कांग्रेस है। सभी गुलाम के प्रतीक समाप्त हो गए।

bannerAds Img
कांग्रेस के सीनियर नेता सैम पित्रोदा के पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं वाले विवादित बयान पर देश के साथ मध्य प्रदेश में भी सियासत गरमा गई है। उनके विवादित बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम उमा भारती और बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तीखा हमला बोला है।

गुलामी का एक ही प्रतीक देश में बचा है और वो कांग्रेस है

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि, गुलामी का एक ही प्रतीक देश में बचा है और वो कांग्रेस है। सभी गुलाम के प्रतीक समाप्त हो गए। खजुराहो सांसद ने कहा कि, कांग्रेस के खून में आज भी अंग्रेजों के जीन्स है। सैम पित्रोदा, राहुल गांधी या कोई और बात करें, ये डिवाइड एंड रूल कर तुष्टीकरण की राजनीति करना चाहते हैं। वीडी शर्मा ने आगे कहा कि, कांग्रेस दलितों के आरक्षण पर मुस्लिमों को आरक्षण देकर डाका डालना चाहती है।

अंग्रेज चले गए, लेकिन अपनी नस्ले छोड़ गए

वहीं एमपी बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर कहा कि, अंग्रेज चले गए, लेकिन अपनी नस्ले छोड़ गए और ये नस्ले राहुल गांधी के सलाहकार के तौर पर काम करते हुए 140 करोड़ लोगों को आए दिन अपमानित करती है। अग्रवाल ने आगे कहा कि, अंग्रेजों के बाद अब राहुल के राजनैतिक गुरू सैम पित्रोदा ने आज देश के140 करोड़ लोगों को रंग के आधार पर गाली दी। पूर्वी भारत के लोग चाइनीज लगते हैं, उत्तर भारत के लोग अंग्रेज दिखते हैं, पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं, दक्षिण के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं।

पित्रोदा ने कही ये बात

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। इसके बावजूद फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं। वहीं पित्रोदा के इस बयान भारतीय जनता पार्टी लगातार हमलावर हैं।