H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

आगामी चुनाव में अब I-N-D-I-A गठबंधन का मुकाबला बीजेपी से नहीं सनातन धर्म से है - सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 16 September 2023 12:55 PM


असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, राहुल गांधी के पास हिन्दू हृदय सम्राट बनने का मौका है। राहुल गांधी स्टालिन और डीएमके को I.N.D.I.A. गठबंधन से निकालें।

banner
जबलपुर - देश में पिछले कई दिनों से सनातन पर 'धर्मयुद्ध' छिड़ा हुआ है। विपक्षी गठबंधन 'I-N-D-I-A' के नेता आए दिन सनातन और हिंदुत्व पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लगातार विपक्षी गठबंधन के कोई न कोई नेता सनातन धर्म पर अनर्गल बयानबाजी से बाज कर रहे हैं। अब इसी को लेकर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है।

राहुल गांधी के पास हिन्दू हृदय सम्राट बनने का मौका है

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, राहुल गांधी के पास हिन्दू हृदय सम्राट बनने का मौका है। राहुल गांधी स्टालिन और डीएमके को I.N.D.I.A. गठबंधन से निकालें। उन्होंने कहा कि, हिन्दू सहनशील है इसलिए चुप है। हिन्दू को खत्म करने के लिए ये षड्यंत्र, दूसरे धर्म के लिए करते टिप्पणी तो लगते सिर तन से जुदा के नारे। आगामी तीन ( मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान ) राज्यों में होने जा रहे चुनावों में जनता से दरख्वास्त है कि, गलती से भी कांग्रेस सत्ता में न आये, नहीं तो तमिलनाडु का उदाहरण देख लीजिए।

I-N-D-I-A का मुकाबला बीजेपी से नहीं सनातन धर्म से है

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, विपक्षी गठबंधन 'I-N-D-I-A'आ जाने के बाद तो तीन राज्यों में चुनाव का मापदण्ड ही बदल गया है। अब चुनाव भाजपा से नहीं बल्कि हज़ारों साल पुरानी सनातन परंपरा से होगा। वहीं I.N.D.I.A. गठबंधन द्वारा मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर असम के सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि, कांग्रेस का ये सिलसिला 1975 से शुरू होता है, इसीलिए हमने चंद्रयान - 3 बनाया है, जाओ जाके चाँद पर मीडिया पर प्रतिबंध लगाओं।

मणिपुर की समस्या आज की नहीं है

मणिपुर हिंसा मामले पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि, मणिपुर की समस्या आज की नहीं है। जनजातीय संघर्ष, संवैधानिक प्रावधानों और म्यांमार का दखल हिंसा की वजह है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकारों में कई बार मणिपुर में हिंसा भड़की है। कांग्रेस सरकार में मणिपुर में 1600 लोगों की हत्या हुई। अब मणिपुर के हालात काफी हद तक नियंत्रण में है। अगले 2-3 माह में नियंत्रित कर लिए जाएंगे हालात।