H

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का 'एमपी में का बा पार्ट 3' गाना वायरल, शिवराज सरकार पर साधा निशाना

By: Richa Gupta | Created At: 15 September 2023 03:50 AM


लोकगायिका नेहा सिंह राठौर आज देश का जाना पहचाना नाम बन चुकी है। ‘यूपी में का बा गीत से सुर्खियों में आईं नेहा सिंह राठौर अब मध्य प्रदेश में अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं।

bannerAds Img
लोकगायिका नेहा सिंह राठौर आज देश का जाना पहचाना नाम बन चुकी है। ‘यूपी में का बा गीत से सुर्खियों में आईं नेहा सिंह राठौर अब मध्य प्रदेश में अपने गाने को लेकर चर्चा में हैं। इस बार भी नेहा ने ‘एमपी में का बा’ गीत से मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले भी लोकगायिका नेहा सिंह राठौर सीधी पेशाब कांड, व्यापम घोटाले एवं अन्य मुद्दों पर नेहा राठौर अपने गाने के द्वारा शिवराज सरकार पर तंज कसने का काम कर चुकी हैं।

कई मुद्दों पर शिवराज सरकार को घेरा

एमपी में का बा’ गीत के पार्ट-3 में लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने बिजली, पानी, रोजगार, महिला अपराध, गैस सिलेंडर, महंगाई, लाडली बहना योजना, मिड डे मील समेत कई अन्य मुद्दों पर शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए घेरा है। दरअसल लोकगायिका नेहा सिंह राठौर के इस गाने को पूर्व मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। यह गाना एमपी में का बा पार्ट 3 के नाम से है।

अरुण यादव ने किया पोस्ट

पूर्व मंत्री अरुण यादव ने नेहा के वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने खोल दी मप्र की व्यवस्थाओं की पोल। बता दें कि इससे पहले नेहा सिंह राठौर ने यूपी, बिहार की सरकारों पर भी अपने गीत के द्वारा तंज कस चुकी हैं। यही नहीं अपने गीतों की वजह से नेहा सिंह राठौर पर कई केस भी दर्ज हैं।