H

भोपाल के 25 रूटों पर सफर होगा थोड़ मुश्किल, चुनाव ड्यूटी में लगाई गई रेड बसें

By: Richa Gupta | Created At: 06 May 2024 06:35 AM


आज से भोपाल में रेड बस के 25 रूटों पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है।

bannerAds Img
आज से भोपाल में रेड बस के 25 रूटों पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को मतदान होना है। ऐसे में 368 सिटी बसों में से करीब 250 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। बची हुई 118 बसें ही राजधानी की सड़कों पर दौड़ेगी। इसके चलते कई रूटों पर सिटी बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ सकता है। अगले 3 दिनों तक बसों की दिक्कत रहेगी।

8 मई बसें वापस डिपो में लौटेंगी

बता दें कि आज से अगले 3 दिनों तक बसों की दिक्कत रहेगी। 6 मई को पोलिंग पार्टियों को लेकर बसें मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। चुनाव के लिए भोपाल आरटीओ ने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड से 250 बसें मांगी हैं। इसके लिए पत्र भी लिखा गया है। 8 मई को सुबह तक कई बसें वापस डिपो में लौटेंगी ऐसे में इस दिन भी कम बसें चलेगी।

इन 9 सीटों पर 7 मई को होगी वोटिंग

तीसरे चरण के आम चुनाव के लए 7 मई को वोटिंग होनी है। आम चुनाव के तीसरे चरण के दौरान MP की 9 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। MP में तीसरे चरण के चुनाव के दौरान प्रदेश की 9 सीट- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल पर वोटिंग होगी। इन सभी सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे।