जन आशीर्वाद यात्रा में आज देशभर के दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे शामिल
By: Richa Gupta | Created At: 11 September 2023 09:13 AM
बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं में सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे।

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं में सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग-अलग स्थानों पर शामिल होंगे। पांचों यात्राओं को संबोधित करने केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में आज देशभर के दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा।
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उज्जैन संभाग की यात्रा को मुख्यमंत्री चौहान एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। जबकि, इंदौर संभाग की यात्रा में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शामिल होंगे। बुंदेलखंड की यात्रा को नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी विभिन्न स्थानों पर संबोधित करेंगे। महाकौशल में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सभा को सम्बोधित करेंगे। ग्वालियर चंबल में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक की अगुवाई में निकाली जाएगी यात्रा। सभी नेता रथ सभाओं को करेंगे संबोधित करेंगे और केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।