H

IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया, पहले नंबर पर पहुंचा GT

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 25 March 2024 03:45 AM


MI की टीम साल 2013 से पहले ही IPL में अपना पहला मुकाबला हार रही है और हार्दिक की कप्तानी में भी ये क्रम जारी रहा।

bannerAds Img
IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने रोमांचक अंदाज में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच 6 रनों से जीत लिया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की कप्तानी में GT ने पहला मुकाबला जीता है। वहीं MI की टीम साल 2013 से पहले ही IPL में अपना पहला मुकाबला हार रही है और हार्दिक की कप्तानी में भी ये क्रम जारी रहा।

मोहित शर्मा ने किया बड़ा कमाल

GT के गेंदबाज मोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ मोहित ने IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। मोहित शर्मा ने MI के खिलाफ IPL में 33 विकेट अपने नाम किए हैं।

IPL में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

ड्वेन ब्रावो- 33 विकेट

मोहित शर्मा- 33 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 26 विकेट