H

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा बोले- खतरे में प्रजातंत्र, हम नहीं चाहते चाइना-रूस जैसी व्यवस्था भारत आए

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 April 2024 10:52 AM


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज देश का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव का रण सज चुका है, तमाम राजनीतिक दलों के नेता अपनी-अपनी जीत के लिए चुनाव प्रचार में लग गए हैं। इसी के साथ ही सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच एमपी के खजुराहो पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है।

2029 में बीजेपी अकेले लड़ेगी चुनाव

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी इस देश से प्रजातंत्र खत्म करने में सफल हो गई तो 2029 का चुनाव अकेले ही लड़ेगी। आज प्रजातंत्र को बचाने की लड़ाई है। तन्खा ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए ने कहा कि, आज देश में आपातकाल का दूसरा रूप है। हम चाहते हैं कि, जनता बाहर निकले और प्रजातंत्र-जनतंत्र को बचाए। आज प्रजातंत्र को बचाने की लड़ाई है। विवेक तन्खा ने कहा कि, बीजेपी अकेली चुनाव लड़ेगी तो न विपक्ष होगा न दूसरी पार्टी होगी। हम नहीं चाहते चाइना और रूस जैसी व्यवस्था भारत में आये। आज प्रजातंत्र को खतरा है जिसको बचाना है।

आज देश का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है

वहीं इस दौरान एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज देश का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, 2014 में नरेंद्र मोदी ने जो सपने दिखाए थे, उसके विपरीत धारा बनी हुई है, कांग्रेस जीतेगी बीजेपी हारेगी।

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में शामिल ये होंगे

आपको बता दें कि, आज यानी की गुरुवार को एमपी कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव खजुराहो पहुंचे। जहां वे कांग्रेस और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे।