H

राजस्थान शिक्षा मंत्री Madan Dilawar बोले- 'गहलोत और डोटासरा जल्द जाएंगे तिहाड़ जेल...पानी में भी पैसा खाया'

By: payal trivedi | Created At: 29 May 2024 06:29 AM


शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- कांग्रेस ने अपने राज में स्टूडेंट्स को खूब लूटा है। परीक्षा के पेपर निकालकर करोड़ों रुपए में बेच दिए।

bannerAds Img
Jaipur: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने कहा- कांग्रेस ने अपने राज में स्टूडेंट्स को खूब लूटा है। परीक्षा के पेपर निकालकर करोड़ों रुपए में बेच दिए। अब अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा जल्द ही तिहाड़ जेल जाने वाले हैं दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान को सही बताते हुए कहा- डोटासरा सही बात कह रहे हैं कि भजन लाल सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में जीरो है। भाजपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार कर ही नहीं सकते है। कांग्रेस ने बहुत लूटा है। अब चिंता सता रही है कि उन करोड़ों रुपए को कहां रखें? क्योंकि एसओजी व जांच एजेंसियां घूम रही है।

क्या बोले मदन दिलावर?

दिलावर (Madan Dilawar) ने कहा- गहलोत और डोटासरा तिहाड़ जेल जाने वाले हैं, जहां केजरीवाल से मिलना, बात करना और वहां कहना कि राजस्थान में हम इतने कुकर्म करके आए हैं कि अब भारतीय जनता पार्टी परेशान हो रही है। हम पानी में पैसा खा गए, जल जीवन मिशन में पैसा खा गए,बिजली में पैसा खा गए। अब भारतीय जनता पार्टी परेशान हो रही है। उन्होंने कहा आप चिंता मत करो, राजस्थान की जनता को समय पर पानी उपलब्ध करवाने की हमने पूरी तैयारी कर ली है। बिजली से भी निजात दिलाएंगे। कांग्रेस ने जो कुकर्म में किया, उसके कारण जनता के सामने कुछ संकट हो रहा है।

गहलोत ने जनहित का नहीं रखा था ध्यान

दिलावर ने कहा- कांग्रेस को उसके कुकर्मों की सजा जनता ने दी है। पिछली सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों और मंत्रियों को लूट की खुली छूट दे रखी थी। पूरे पांच साल गहलोत जी का ध्यान जनहित की बजाय येन केन प्रकरण अपनी सरकार बचाने पर ही लगा रहा।