H

बागी नेताओं के लिए कांग्रेस का सख्त रवैया, प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव को दिखाया बाहर का रास्ता

By: Richa Gupta | Created At: 02 November 2023 04:22 PM


बागी नेताओं के लिए कांग्रेस सख्त रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक ऐसे ही बागी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

banner
बागी नेताओं के लिए कांग्रेस सख्त रवैया अपना रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक ऐसे ही बागी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष दामोदर यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दतिया से दामोदर यादव को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का फूंका था पुतला

दामोदर यादव के समर्थकों ने विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का फूंका था पुतला। दामोदर यादव कर रहे थे कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग। वहीं टिकट नहीं मिलने पर यादव ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का फूंका था पुतला।

समर्थकों ने किया था हंगामा

कांग्रेस दफ्तर के अंदर दामोदर यादव और उनके समर्थकों ने किया था हंगामा। पार्टी की अनुशासन हीनता के खिलाफ संगठन ने दामोदर यादव को किया 6 साल के लिए निस्काषित।