H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP NEWS : 84 कांड के दोषी खुलेआम घूम रहे, "सिख समुदाय" नरसंहार का जवाब चुनाव में दें - मंत्री हरदीप सिंह डंक

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 16 September 2023 03:29 PM


बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि, आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। छोटे बच्चों को कुत्तों के हवाले कर दिया गया था। कांग्रेस ने हत्यारों का साथ दिया।

banner
MP में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर 84 के दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। मंत्री हरदीप सिंह डंक ने 1984 में हुए दंगों को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने सिख समुदाय से अपील करते हुए कहा है कि, कांग्रेस से टिकट न मांगे। मंत्री हरदीप ने कहा कि, आज ही के दिन गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व है और दुनियाभर का सिख समुदाय इसे हर्षोल्लाह से मना रहा है, लेकिन यह दुख की बात है कि, 1984 कांड के दोषी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं।

84 के सिख दंगों में कांग्रेस और कमलनाथ का हाथ था

सीएम शिवराज सिंह के मंत्री डंक ने कहा कि, 1984 के सिख दंगों में कांग्रेस और कमलनाथ का हाथ था। 84 के कांड में गले में टायर डालकर सिख भाइयों को जिंदा जलाया गया। वहीं उन्होंने अपने बयान में आगे सिख समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, कांग्रेस से दूरी बनाए रखें। राजनीति में जुड़े लोगों से अपील करता हूं कि, वह कांग्रेस से टिकट ना मांगे और सिखों पर हुए नरसंहार का जवाब इन्हें चुनाव में दें।

हम चुप बैठने वाले नहीं हैं

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं। हम लगातार सड़कों पर भी आंदोलन शुरू करेंगे और 84 के दंगों में दोषी कमलनाथ को किसी भी कीमत पर सजा दिलाने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। वहीं इसके अलावा एमपी बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि, आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। छोटे बच्चों को कुत्तों के हवाले कर दिया गया था। कांग्रेस ने हत्यारों का साथ दिया।