H

ओडिशा में भाजपा ने तेज की सरकार गठन की तैयारियां, विधायक दल की बैठक आज, तय हो सकता है सीएम का नाम

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 June 2024 02:52 AM


विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश के बाद भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। वहीं आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होने की संभावना है।

bannerAds Img
विधानसभा चुनाव में मिले जनादेश के बाद भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। वहीं आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें मुख्यमंत्री का नाम तय होने की संभावना है।

ये नाम आगे

बता दे कि ओडिशा में मुख्यमंत्री की रेस में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही संबित पात्रा का नाम चल रहा है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश मुर्मु, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल के साथ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को चुनाव हराने वाले लक्ष्मण बाग का नाम भी सीएम फेस के लिए चर्चा में है।

मोदी के करीबी है मुर्मु

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान और संबित पात्रा ओडिशा में भाजपा के प्रमुख नेता है। वहीं गिरीश मुर्मु को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वे गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। साथ ही मोदी के प्रधान सचिव भी रहे हैं। वहीं नवीन पटनायक को हराने वाले लक्ष्मण बाग की आम लोगों में अच्छी छवि मानी जाती है। उनकी पृष्ठभूमि मजदूर और किसान की रही है। जबकि मनमोहन सामल के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी, ऐसे में उनका नाम भी आगे है।