H

CSK के सीईओ का बड़ा खुलासा, बोले - धोनी ने सबसे छिपाकर रखा था ये राज

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 04:55 AM


IPL 2024 के आगाज से एक दिन पहले एमएस धोनी ने CSK टीम की कप्तानी छोड़ फैंस का दिल तोड़ दिया है।

bannerAds Img
IPL 2024 का महाकुंभ आज यानी की 22 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। मैच से ठीक एक दिन पहले माही के एक फैसले ने सबको चौंका दिया। दरअसल, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने अचानक कप्‍तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया है।

धोनी ने सबसे छिपाकर रखा था ये राज

IPL 2024 के आगाज से एक दिन पहले एमएस धोनी ने CSK टीम की कप्तानी छोड़ फैंस का दिल तोड़ दिया है। क्‍या धोनी ने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की कप्तानी छोड़ने का राज हर किसी से छिपाकर रखा था? धोनी ने इसके बारे चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ तक को भी नहीं बताया था। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुद इसका खुलासा किया है कि, आईपीएल 2024 के कप्‍तानों के फोटोशूट से कुछ देर पहले ही एमएस धोनी ने सबको इस बारे में बताया था।

CSK की कमान गायकवाड़ के हाथ

IPL 2024 में धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद CSK के मैनेजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ को कप्‍तान की जिम्‍मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने खुलासा किया है कि, एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के निर्णय के बारे में उन्‍हें भी नहीं पता था। उन्होंने आगे बताया कि, धोनी ने ये फैसला उनसे चेन्नई में आईपीएल इवेंट से ठीक पहले ही शेयर किया था।

धोनी के फैसले का सम्मान करना होगा

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने आगे बताया कि, MS धोनी हर चीज सोच समझकर टीम के हित में करते हैं। कप्तानों की बैठक से ठीक पहले मुझे धोनी के इस फैसले के बारे में पता चला। आपको धोनी के फैसले का सम्मान करना होगा, क्‍योंकि ये उनका फैसला है। आपको याद दिला दें कि, ये दूसरा मौका है जब एमएस धोनी ने सीएसके की कप्‍तानी छोड़ी है। इससे पहले माही ने साल 2022 में कप्‍तानी छोड़ी थी, जिसके बाद रवींद्र जडेजा को कप्‍तान बनाया गया था।